गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, खिड़की से अंदर झांका तो इस हाल में दिखी

गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, खिड़की से अंदर झांका तो इस हाल में दिखी

लखनऊ 
                                                    
लखनऊ के हजरतगंज के नरही में एक निजी गर्ल्स हास्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही अनुष्का राज (24) का शव फंदे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। पुलिस का कहना है कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके मोबाइल के जरिए पड़ताल की जा रही है। परिवारीजनों को भी सूचना दे दी गई है। 

बनारस में डीएलडब्ल्यू के पास रहने वाले बद्री प्रसाद पेशे से अध्यापक हैं। उनकी बेटी अनुष्का राज एमए की पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह तिकोनिया पार्क स्थित डॉ. तस्वीर फातिमा के मकान के एक हिस्से में चल रहे गर्ल्स हास्टल में किराए पर रहती थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह से अनुष्का कमरे से बाहर नहीं आई थी। खिड़की से झांकने पर पता चला कि उसका शव दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटका हुआ है। 

एक साल से रह रही थी 

इंस्पेक्टर हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक डॉ. तस्वीर की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसके स्थानीय अभिभावक ममेरे भाई को सूचना दे दी गई है। अनुष्का के परिवारीजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। वह करीब एक साल से गर्ल्स हास्टल में रहती थी। दीपावली मनाने के बाद वह घर से वापस आ गई थी।