गोण्डा: स्कूल चलो रैली को दिखाई हरी झंडी 

गोण्डा: स्कूल चलो रैली को दिखाई हरी झंडी 

 गोण्डा 
शिक्षा की अलख जगाने के लिए ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली विकास खंड बेलसर में आयोजित की गई। रैली का शुभारंभ तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडेय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलसर से प्राम्भ होकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजेड के प्रांगण में सम्पन्न हुई।
रैली का संचालन वरिष्ठ सह-समन्वयक नरेंद्र सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के विकास के लिए विभिन्न मद प्रदान किये हैं। सरकार समय से पुस्तकें, जूता-मोजे, ड्रेस उपलब्ध कराने और शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।
रैली को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर ने भी संबोधित किया। बीएसए ने कहा कि जिस तरह पोलियो उन्मूलन देश से हुआ उसी तरह प्रदेश और जिले से अज्ञानता को समूल नष्ट करना है।