घर में सजाएं क्रिसमस ट्री, चहक उठेगी जिंदगी

घर में सजाएं क्रिसमस ट्री, चहक उठेगी जिंदगी

क्रिसमस या बड़ा दिन प्रभु यीशु के धरती पर अवतरण की खुशी में मनाया जाता है। हर साल 25 दिसंबर को इस दिन को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व में अवकाश रहता है। पहला क्रिसमस रोम में 336 ईस्वीं में मनाया गया था। प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में क्रिसमस ट्री को सजाया जाना खास महत्व रखता है। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को सजाने से बच्चों की आयु लंबी होती है।

कहा जाता है कि जिस रात जीसस का जन्म हुआ, जंगल के सारे पेड़ जगमगाने लगे और फलों से लद गए। क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को घरों में सजाने से बुरी आत्माएं दूर रहती हैं। घर में क्रिसमस ट्री लाने से हर तरह का तनाव दूर हो जाता है। क्रिसमस ट्री को सजाने से जीवन में नई आशा पैदा होती है। क्रिसमस ट्री को जीवन की निरंतरता का प्रतीक माना जाता है। क्रिसमस ट्री पर लगा छोटा सा सांता क्लॉज जीवन में छोटी-छोटी चीजों से मिलने वाली खुशियों का अहसास कराता है। प्रभु यीशु के जन्म पर ‘देवदूत’ ने मां मरियम को सितारों से रोशन सदाबहार फर भेंट किया, तभी से क्रिसमस ट्री को फर से सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री को बहुत शुभ माना जाता है। क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।