चीन बना रहा खतरनाक लेजर गन, 800 मीटर दूर से जला देगी प्रदर्शनकारियों के बाल

बीजिंग
 चीन की एक कंपनी ने एक ऐसी लेजर गन बनाई है जो एक किलोमीटर दूर से भी प्रदर्शनकारियों के बाल या उनके बैनर में आग लगा सकती है। अभी तक आपने इस तरह की गप को हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्मों में ही देखा होगा, लेकिन अब चीन इस तरह की बंदूक बना रहा है। इसके जरिए कई किलोमीटर की दूरी से किसी को भी शूट किया जा सकता है।

शियान इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्टिक एंड प्रीसिशन मैकेनिक्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह बंदूक 800 मीटर की दूरी से टारगेट को निशाना बना सकती है। यानी 800 मीटर दूर भी इस बंदूक की सहायता से सटीक निशाना लगाया जा सकता है। यह लेजर राइफल ZKZM-500 नाम से जानी जाएगी।

यह लेजर गन AK-47 जितनी भारी है। ZKZM-500 लेजर राइफल का वजन 3 किलो है। इसमें लीथियम बैटरी लगी है जो कि एक बार में कई राउंड गोलियां चला सकती है। कंपनी का दावा है कि इस लेजर गन के जरिए एक बार में 1000 लेजर शूट किया जा सकता है। ऐसा करने में इस बंदूक को सिर्फ 2 सेकंड लगेंगे।