दीपिका-रणवीर की कॉकटेल पार्टी: शादी की खुशी में यूं झूम कर नाचे दोनों

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का जश्न खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। बीते रोज ही रणवीर की बहन ने न्यूली वेड कपल के लिए एक कॉकटेल पार्टी रखी। जहां भवनानी फैमिली के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी के कुछ वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। जिनमें रणवीर-दीपिका अपनी फिल्म राम-लीला की स्टाइल में नाचते गाते नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह इस फोटो में भी रणवीर-दीपिका बेहद खुश लग रहे हैं। दोनों बिल्कुल रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं।
पार्टी की जो फोटोज वायरल हुईं हैं। उनमें रणवीर एक बार फिर अपने फेमस 'खिलजी' लुक में नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इस पार्टी में अपने फेवरेट डिजाइनर मनीष अरोरा के आउटफिट पहने। कोट के अंदर रणवीर ने डीप वी नेक की शर्ट पहनी हैं। साथ ही पिंक और ब्लू कलर का लॉन्ग कोट पहना है। इसमें हार्ट शेप के इम्बेलिशमेंट हैं। वहीं, इसके साथ रणवीर ने ब्लैक कलर की ट्राउजर कैरी की है। रणवीर की मूंछ और दाढ़ी से पद्मावत में उनके अलाउद्दीन खिलजी लुक की यादें ताजा हो जाएंगी। वहीं दीपिका बिल्कुल किसी क्वीन की तरह लग रही हैं। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
बहन रितिका ने की खास तैयारी...
दीपिका-रणवीर की शादी का ये सेलिब्रेशन मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में हुआ। रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी रितिका ने कुछ ही दिन पहले भैया-भाभी को इस पार्टी का इन्विटेशन भेजा था। पार्टी के लिए रितिका ने खास तैयारी भी की थी। रितिका ने इस पार्टी में अपने भैया-भाभी के लिए खास मिठाई भी तैयार करवाई है। इस मिठाई में चॉकलेट्स और पॉपकोर्न से भरी चॉकलेट कॉन रील के शेप में दिख रही है। इस रील में दीपिका और रणवीर की फिल्मों के पोस्टर हैं। वहीं, दूसरी फोटो में दीपिका और रणवीर दिख रहे हैं। आपको बता दें कि यह फोटो तब की है, जब दीपवीर इटली से शादी कर लौटे थे।
बता दें कि दीपिका और रणवीर अब 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर के मुंबई के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से रिक्वेस्ट की है कि वह उन्हें गिफ्ट न दें। गिफ्ट की रकम वह उनके एनजीओ को डोनेट कर सकते हैं। वहीं, 1 दिंसबर को होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं।