पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

 
इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया है। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने सिंह को सम्मन भेजा। मोहम्मद फैसल ने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया।
 फैसल ने इसकी निंदा भी की। बयान के अनुसार नियंत्रण रेखा पर स्थित बागसर सेक्टर में गोलीबारी से एक नागिरक की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। फैसल ने कहा कि नियंत्रण रेखा और वर्किंग बाउंड्री पर भारतीय सशस्त्रबल भारी हथियारों से नागरिकों के रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं।
 फैसल ने कहा कि भारतीय पक्ष 2003 के संघर्षविराम उल्लंघन का सम्मान करे, संघर्षविराम की इस और अन्य घटनाओं की जांच करे, भारतीय सशस्त्रबलों को संघर्षविराम का सम्मान करने का निर्देश दे। अभ ी तक इस मामले में भारत की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है।