प्रभारी सचिव श्री अन्बलगन पी. आज लेंगे समीक्षा बैठक

जगदलपुर 

बस्तर जिले के प्रभारी सचिव श्री अन्बलगन पी. 6 सितम्बर को सबेरे 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर डॉ. अय्याज तंबोली ने सभी विभागों के अधिकारियों को समुचित जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।