फखर जमान ने 2 दिन में 2 रिकॉर्ड बनाए, अब सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले प्लेयर बने
जालन्धर
जिमबाब्वे दौरा पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए ऐतिहासिक साबित होता नजर आ रहा है। दो दिन पहले ही पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने पाकिस्तान की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया था, अब सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में 85 रन बनाने वाले फखर वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। फखर ने वैस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचड्र्स का रिकॉर्ड तोड़ा।
विवियन ने 1980 में 21 पारियों में 1000 रन बनने का कारनामा किया था। इसके बाद इंगलैंड के केविन पीटरनसन, इंगलैंड के जॉनाथन ट्रॉट, साऊथ अफ्रीका के क्वांटिक डी-कुक और पाकिस्तान के बाबर आजम ने भी 21 पारियों में 1000 रन पूरे करने का का कारनामा किया था। अब फखर जमान के खाते में 18 मैच खेलकर 1065 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।
बता दें कि सीरीज के चौथे मैच में फखर ने 156 गेंदों में नाबाद 210 रनों की पारी खेली थी। वे वनडे में दोहरा शतक जडऩे वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन चुके हैं। उनसे पहले पाकिस्तान की ओ से यह रिकॉर्ड सईद अनवर के नाम पर था। अनवर ने भारत के खिलाफ 194 रन की पारी खेली थी।
नाम पारियां
फखर जमान, पाकिस्तान 18
विवियन रिचड्र्स, वैस्टइंडीज 21
केविन पीटरसन, इंगलैंड 21
जॉनाथन ट्रॉट, इंगलैंड 21
क्वांटिम डी-कुक, साऊथ अफ्रीका 21
बाबर आजम, पाकिस्तान 21
सीजी ग्रीनिज, वैस्टइंडीज 23
रोन डोशचेट, न्यूजीलैंड 23
अजहर अली, पाकिस्तान 23
जीएम टर्नर, इंगलैंड 24
यासिर हमीद, पाकिस्तान 24
हाशिम अमला, साऊथ अफ्रीका 24
विराट कोहली, भारत 24
शिखर धवन, भारत 24
bhavtarini.com@gmail.com
