बढ़त के साथ सेंसेक्स-निफ्टी के कारोबार की शुरुआत
मुंबई
मंगलवार को शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.15 अंक मजूबत होकर 38,813.48 पर खुला और एनएसई के निफ्टी ने 40.95 अंकों की तेजी के साथ 11,515.40 पर कारोबार की शुरुआत की। हालांकि, शुरुआती घंटे में बाजार में बिकवाली बढ़ने लगी और बाजार की तेजी गायब होने लगी।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के जिन शेयरों में बढ़त देखने को मिली उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड प्रमुख रहे जबकि इंडसइंड इंड बैंक, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और टीसीएस गिरने वाले शेयरों में सबसे आगे रहे।
bhavtarini.com@gmail.com

