बस और ट्रक में सीधी टक्कर, 8 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर
फतेहपुर
सवारियों से खचाखच भरी निजी बस और ट्रक में सीधी टक्कर में बुधवार को सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कई घायलों को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया।
फतेहपुर से आधा सैकड़ा सवारियां लेकर निजी बस जहानाबाद जा रही थी। जोनिहा-जहानाबाद पर सठिगवां के पास सामाने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार धमाके से साथ बस के परखचे उड़ गए। घायलों की चीख पुकार से घटना स्थल पर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में यात्री क्षतिग्रस्त बस में फंस गए। खून से लथपथ लोग बस में फंसे कराह रहे थे। हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चांदपुर समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
क्रेन से क्षतिग्रस्त बस के टुकड़ों को अलग कर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। करीब आधा दर्जन लोगों की मौके पर सांस थम चुकी थी। पुलिस एक दर्जन घायलों को सीएचसी अमौली पहुंचाया, जबकि जबकि गंभीर रूप से दर्जन लोगों को एबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार घायल हुए पीएसी के जवान रणधीर प्रताप निवासी डांडा अमौली ने दस से अधिक लोगों की मौत और तीन दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने के दावा किया है। उन्होंने बताया कि बस में सभी सीटे सवारियों से भरी थी, करीब 20 यात्री गैलरी में खड़े थे। वहीं एसओ चांदपुर राजीव कुमार ने हादसे में सात लोगों की मौत और 22 यात्रियों की घायल होने की बात कही है।
bhavtarini.com@gmail.com 