भदभदा के तीन गेट खुले, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

भाेपाल
बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल होते ही शनिवार सुबह भदभदा के तीन गेट खोल दिए गए। इससे पहले 2017 में बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल हुआ था और भदभदा के गेट खोले गए थे। शनिवार सुबह गेट खुलने की सूचना के चलते देखने वालों हजारों लोग पहले से ही भदभदा पहुंच गए थे।
हर दो घंटे में बढ़ा जलस्तर : गुरुवार को बड़े तालाब का जलस्तर 1666.30 फीट पर था। बुधवार-गुरुवार की रात हुई बारिश के बाद से इसका जलस्तर हर दो घंटे में 0.10 फीट बढ़ रहा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे जलस्तर 1666.00 फीट था, जो 2 बजे 1666.10, दोपहर 4 बजे 1666.20 और शाम 6 बजे 1666.50 फीट हो गया। रात एक बजे के करीब 1666.80 को छू गया। तड़के इसके तय लेवल को पार करते ही गेट खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई। सुबह छह बजे सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया । इसके बाद सुबह आठ बजे गेट खोल दिए गए।