उत्तराखंड के 6 जिलों में सिविल डिफेंस विस्तार की तैयारी

उत्तराखंड के 6 जिलों में सिविल डिफेंस विस्तार की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए अब सिविल डिफेंस के 6 जिलों में विस्तार को लेकर तैयारी की जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर ली है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा या फिर राष्ट्रीय सीमाओं से लगे जिलों में होगा विस्तार

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के देहरादून जिले के अलावा अब 6 अन्य जिलों में भी सिविल डिफेंस यूनिट स्थापित करने जा रहा है। जिसमें हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिले शामिल हैं। सिविल डिफेंस के लिए राज्य सरकार ने विशेष तौर पर उन जिलों को चिन्हित किया है, जो कि हमारे अंतरराष्ट्रीय सीमा या फिर राष्ट्रीय सीमाओं से लगे हुए हैं।

मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में सामने आई चर्चा

बता दें कि वर्तमान हालातों को देखते हुए राज्य सरकार को यह जरूरत महसूस हो रही है कि अब केवल देहरादून ही नहीं बल्कि, प्रदेश के अन्य जिलों में भी सिविल डिफेंस यूनिट की जरूरत है। चर्चा में सामने आया है कि केवल देहरादून ही नहीं बल्कि, उत्तराखंड के कई अन्य जगह भी संवेदनशील है। ये चर्चा बुधवार को मुख्य सचिव के साथ अन्य अधिकारियों की हुई बैठक में सामने आई थी।

भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा

वहीं, बैठक में फैसला लिया गया कि देहरादून के अलावा अन्य 6 जिलों में भी सिविल डिफेंस को लेकर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इतना ही नहीं आबादी को ध्यान में रखते हुए कोटद्वार रुड़की और हल्द्वानी को भी इस दायरे में लाने की बात कही गई है। ताकि, वहां पर भी सिविल डिफेंस यूनिट स्थापित की जाए, लेकिन इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय देगा।

1970 में सिविल डिफेंस की पहली यूनिट स्थापित की गई थी

देहरादून में आज भले ही सिविल डिफेंस वार्डन बढ़ाकर ढाई सौ हो गए हैं, लेकिन कभी 1970 में देहरादून शहर में सिविल डिफेंस की पहली यूनिट स्थापित की गई थी। तब उत्तराखंड की जनसंख्या केवल चार लाख की थी। इस मानक को ध्यान में रखते हुए यहां पर 22 पोस्ट बनाई गई थी तो वहीं समय के साथ-साथ शहर की आबादी अब 20 लाख से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में शहर को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सिविल डिफेंस यूनिट को विस्तार करने की जरूरत है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार