मध्य प्रदेश में 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिनेश जैन बने इंदौर के अपर कलेक्टर

मध्य प्रदेश में 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिनेश जैन बने इंदौर के अपर कलेक्टर

भोपाल 
मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश सरकार ने प्रशासन में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 8 अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश जैन को इंदौर के अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबध संचालक इलैया राजा को सीएम ऑफिस में उप सचिव बनाया गया.  सीएम ऑफिस में अपर सचिव अशोक वर्मा को मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है.

मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव गिरीश कुमार मिश्रा जिला पंचायत दमोह को नुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बनाए गए हैं जबकि जिला पंचायत सतना के सीईओ साकेत मालवीय की नई पदस्थापना जिला पंचायत मंडला के सीईओ के रूप में हुई है.

इससे पहले, बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 17 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है थे.