राजस्थान में डिप्टी CM फॉर्मूला अपनाएंगे राहुल? गहलोत-पायलट दिल्ली रवाना

राजस्थान में डिप्टी CM फॉर्मूला अपनाएंगे राहुल? गहलोत-पायलट दिल्ली रवाना

 राजस्थान में कांग्रेस डिप्टी सीएम के फॉर्मूले पर काम कर रही है. आज अशोक गहलोत और सचिन पायलट राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. दोनों राहुल के साथ नाश्ते पर इस मुद्दे को लेकर बैठक करेंगे. सभी विधायकों को जयपुर में रहने के लिए कहा गया है.
 बैठक में फैसला लेंगे राहुलबैठक को देखते हुए तीनों चुनावी राज्यों के नेता दिल्ली आएंगे. सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष इस मुद्दे पर बैठक करेंगे. इसके अलावा राज्य की राजधानियों में भी पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक होगी. किसके बीच सीएम की रेस?मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की रेस में कमलनाथ आगे चल रहे हैं, हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी रेस में है. वहीं राजस्थान में भी अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समर्थकों ने जयपुर में शक्ति प्रदर्शन किया. लेकिन अब सभी की नज़रें राहुल गांधी पर टिकी हैं.