राजस्थान में मंत्रिमंडल के सदस्यों का आज शपथ ग्रहण
नए चेहरेअशोक गहलोत कैबिनेट में 17 नए चेहरों को मौका दिया गया है. गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक दल से जीते भरतपुर के विधायक सुभाष गर्ग को भी मंत्री मनाया जा रहा है. ये 23 मंत्री लेंगे शपथबीडी कल्ला, डॉ रघु शर्मा ,शांति धारीवाल ,लालचंद कटारिया ,प्रमोद जैन भाया ,परसादी लाल मीणा ,विश्वेंद्र सिंह ,हरीश चौधरी ,रमेश चंद्र मीणा ,मास्टर भंवरलाल मेघवाल ,प्रताप सिंह खाचरियावास ,उदयलाल आंजना ,साले मोहम्मद ,गोविंद सिंह डोटासरा ,ममता भूपेश ,अर्जुन बामणिया ,भंवर सिंह भाटी ,सुखराम विश्नोई ,अशोक चांदना ,टीकाराम जूली ,मदन लाल जाटव ,राजेंद्र यादव , सुभाष गर्ग राहुल से मीटिंग के बाद तय हुए नामसीएम के नाम पर खींचतान के बाद कैबिनेट गठन पर अंतर मुहर भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मीटिंग के बाद ही लगी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली में मौजूद थे. दोनों नेताओं और सभी प्रभारियों के बीच मंथन हुआ. अशोक गहलोत ने अहमद पटेल से भी मुलाकात की, जिसके बाद नामों पर मुहर लगी. नए चेहरों को भी मौकाबताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने मंत्रिमंडल गठन में ज्यादातर नए चेहरों को शामिल करने पर जोर दिया है. जानकारी के मुताबिक कैबिनेट में पुराने और ऐसे नए लोगों को शामिल किया गया है जिनके पास मंत्री पद का कोई अनुभव नहीं है. ऐसे 17 चेहरे कैबिनेट में शामिल किए गए हैं. 11.30 बजे शपथ ग्रहणअशोक गहलोत कैबिनेट के मंत्री आज सुबह जयपुर में 11.30 बजे शपथ लेंगे.
bhavtarini.com@gmail.com 
