शतरंज का महायोजन - 181 देश करेंगे प्रतिभागिता - 43 वां शतरंज ओलंपियाड होगा जॉर्जिया में

बातुमी ,जॉर्जिया 
 अभी अभी सम्पन्न हुए फुटबाल विश्व कप नें दुनिया भर में दर्शको के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए और चूकी इसमें पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व होता है यह बात सभी को आपस में जोड़ती है । पर दोस्तो आने वाले सितंबर माह में दुनिया के एक और सबसे बड़े खेल आयोजन की गवाह दुनिया बनेगी जब जॉर्जिया के बातुमि शहर में दुनिया के सबसे बड़े शतरंज चैंपियनशिप के लिए 181 देशो के लगभग 2000 खिलाड़ी और लगभग 1000 अधिकारी 15 दिवसीय इस आयोजन में प्रतिभागिता करेंगे । किसी भी एक खेल में 181 देशो की प्रतिभगिता अपने आप में एक विश्व रिकार्ड कायम करती है और खास तौर पर यह सही मायनों में विश्व के हर महाद्वीप का पूर्ण प्रतिनिधित्व करने वाला आयोजन होगा ।


बच्चो के लिए तरह तरह की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है । 

भारत से है इस बार स्वर्ण पदक की आस - 

मौजूदा विश्व टीम रैंकिंग  ( पुरुष ) 
     Average    GMs    IMs    Total Titled
1    Russia    2744    247    538    2571
2    China    2706    45    34    165
3    United States of America    2704    96    152    789
4    India    2675    51    99    352
5    Ukraine    2674    91    201    566
6    Azerbaijan    2670    24    30    150
   Hungary    2647    56    121    482
   France    2646    51    108    436
9    Armenia    2641    42    29    127
10    Netherlands    2638    35    93    366
पुरुष टीम - मौजूदा विश्व रैंकिंग के हिसाब से भारतीय टीम इस बार स्वर्ण पदक की विशेष दावेदार नजर आती है और टीम वर्तमान में रूस ,चीन और अमेरिका के बाद चौंथे नंबर की टीम है  पिछले बार 11वी वरीयता होते हुए भी शानदार प्रदर्शन कर चौंथे स्थान पर आने वाली भारतीय पुरुष टीम को इस बार विश्वनाथन आनंद के टीम में वापस लौटने और विदित गुजराती की बढ़ती विश्व रैंकिंग के फलस्वरूप बेहद मजबूत नजर आ रही है

पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद

टीम में पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद , पेंटाला हरिकृष्णा , विदित गुजराती , के अलावा भास्करन अधिबन , शशिकिरण कृष्णन और सेथुरमन भी नजर आ सकते है । और टीम अपने अनुभवी कोच आरबी रमेश के निर्देशन में अपनी तैयारी भी शुरू कर चुकी है । 

भारतीय टीम और उनकी मौजूदा रेटिंग 

    Name    Title    Fed    Rating    G    B-Year
 1     Anand, Viswanathan     g     IND     2768     9     1969
 2     Harikrishna, P.     g     IND     2734     1     1986
 3     Vidit, Santosh Gujrathi     g     IND     2718     9     1994
 4     Adhiban, B.     g     IND     2671     0     1992
 5     Sasikiran, Krishnan     g     IND     2666     0     1981
 6     Sethuraman, S.P.     g     IND     2657     0     1993
 

महिला टीम -  पिछले बार 5 वी वरीयता वाली भारतीय महिला टीम 5 वे स्थान पर ही रही थी पर इस बार भारतीय टीम में हुए दो बड़े बदलाव टीम के लक्ष्य की ओर इशारा करते है । कोनेरु हम्पी की टीम में वापसी नें टीम में एक नया उत्साह पैदा कर दिया है जबकि हरिका द्रोणावल्ली ,तनिया सचदेव ,पद्मिनी राऊत , ईशा करवाड़े कीa मौजूदगी नें टीम मजबूत नजर आ रही है । एक और बात इस बार महिला टीम के कोच याक़ूब आगार्ड के साथ जमकर अभ्यास कर रही है और उम्मीद है टीम इस बार पदक जरूर लाएगी ।