सड़क हादसे के बाद कार में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले
सीहोर
सीहोर के आष्टा की डोंडी पुलिस चौकी इलाके के तहत भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर नाहर गली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद कार में लगी आग से कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई.
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आष्टा से गुजरने वाले भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई. कार बेकाबू होकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई. कार में बैठे तीन सवारियों ने बचने की कोशिश की, लेकिन कार में फंसकर तीनों लोगों की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि यह कार पहले किसी पाटीदार के नाम से किसी दूसरे नाम को ट्रांसफर हुई थी. वर्तमान में यह कार किसी रायसेन के व्यक्ति के नाम पर है. घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई. पुलिस ने तीनों शवों को कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस मृतको की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है.
bhavtarini.com@gmail.com 
