सिर कुचल कर युवक की हत्या, जंगल में मिला शव

सिर कुचल कर युवक की हत्या, जंगल में मिला शव

 बुलंदशहर  
बुलंदशहर जिले के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी निवासी युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी। जिसका शव नेहरुपुर चुंगी के निकट जंगल में पड़ा मिला। शुक्रवार की रात नेहरुपुर चुंगी के निकट जगंल में आदिल (22) पुत्र यूनिश निवासी बारादरी का शव पड़ा मिला। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो आदिल का सिर किसी भारी चीज के प्रहार से कुचला हुआ था। साथ ही शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार आदिल के पास किसी का फ़ोन आया था, जिसके बाद आदिल की हत्या हो गई। एसएसआई संदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग के चलते प्रतीत होता है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।