मोर गाँव, मोर पानी महाअभियान के तहत जेवरा में आज होगा वृहद वृक्षारोपण

मोर गाँव, मोर पानी महाअभियान के तहत जेवरा में आज होगा वृहद वृक्षारोपण

रायपुर, जिले में पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मोर गाँव, मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत शनिवार, 5 सितंबर को ग्राम पंचायत जेवरा (एन) में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा।
कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, रजक विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास जी तथा जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष खोरबाहरा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू तथा ग्राम पंचायत जेवरा (एन) के सरपंच प्रमोद साहू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न नगर पंचायतों के पदाधिकारी, पार्षद, सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जल संरक्षण और हरित विकास को मिलेगा बढ़ावा

‘मोर गाँव, मोर पानी महाअभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हरियाली बढ़ाने की दिशा में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के जरिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संदेश दिया जाएगा, ताकि भविष्य में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिल सके।
जिला प्रशासन ने जिले के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।