हज शुल्क की दूसरी किस्त पांच अप्रैल तक जमा होगी

भोपाल
स्टेट हज कमेटी के मार्फत हज 2019 पर जाने वाले हज यात्रियों को हज शुल्क की दूसरी किस्त जमा कराने की अंतिम तिथि 20 मार्च थी। अब इसे बढ़ा कर 5 अप्रैल कर दिया गया है। इसके पूर्व हज यात्री पहली किस्त के रूप में 81 हजार रुपए जमा करा चुके हैं।
प्रदेश से 4640 लोग हजयात्रा पर जा रहे हैं। सेन्ट्रल हज कमेटी ने ये कोटा मप्र को जारी किया है। लिहाजा चयनित हाजियों से हज यात्रा शुल्क की राशि जमा कराई जा रही है। इसके लिए बीस मार्च की अंतिम तिथि बढ़ा कर 5 अप्रैल कर दी गई है। हज यात्रा पर कुल कितना खर्च होना है ये तय होना अभी शेष है। इसके पूर्व सेन्ट्रल हज क मेटी के निर्देशानुसार दो किस्तों में दो लाख एक हजार रुपए कमेटी के बैंक खाते में जमा कराए जा रहे हैं। बकाया राशि बाद में जमा कराई जाएगी। गत वर्ष हज यात्रा पर प्रति हाजी ढाई लाख से अधिक का खर्च आएगा। उधर भोपाल, सीहोर और रायसेन के हज यात्रियों के लिए मक्के शरीफ में रुबात आवंटन के लिए कुरए की तारीख अभी तय नहीं है। ये इंतजाम औकाफे शाही की तरफ से किए जाते हैं। इन तीन जिलों से कितने यात्री जाएंगे इसके लिए हज कमेटी ने सूची तैयार कर ली है। इसके आधार पर ही चयन किया जाता है।