आजम खान को उत्तर प्रदेश जल निगम भर्ती घोटाले में किया तलब 

आजम खान को उत्तर प्रदेश जल निगम भर्ती घोटाले में किया तलब 

लखनऊ
यूपी के लखनऊ में एक विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) के दौरान उत्तर प्रदेश जल निगम (जल विभाग) में भर्ती घोटाले के संबंध दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश मनोज पांडेय ने उस समय विभाग के तत्कालीन चेयरमैन व अभियुक्त आजम खान को उपस्थित होने का आदेश दिया है।

 चूंकि आजम खान एक अन्य मामले में सीतापुर जेल में हैं, इसलिए सीबीआई न्यायाधीश मनोज पांडे ने जेल अधीक्षक को सोमवार (19 जुलाई) को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अदालत ने मामले के अन्य आरोपियों गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, नीरज मलिक, विश्वजीत सिंह, अजय यादव, संतोष रस्तोगी और कुलदीप नेगी को भी समन जारी किया है।