एसपी ने प्रेस सही से न करने पर धोबी को पीटा?
बुलंदशहर
बुलंदशहर जिले में तैनात एसपी क्राइम पर कपड़ों पर प्रेस सही न होने पर कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कमीज पर सही प्रेस न करने की बात कहते हुए एसपी क्राइम ने धोबी को कमरे में बंद कर लिया और फिर उसकी पिटाई की। हमराही अंगरक्षकों के सामने भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, एसपी क्राइम ने आरोपों को निराधार बताया है।
देवीपुरा प्रथम निवासी शंकर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह पुलिस लाइन स्थित आरटीसी में बतौर धोबी पद पर तैनात है। उसका काम ट्रेनिंग के लिए आने वाले रिक्रूट की वर्दी पर प्रेस करना है।
पीड़ित शंकर के अनुसार शुक्रवार सुबह उसे एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने अपने आवास पर बुलाकर ड्रेस प्रेस करने के लिए कहा। उसने ड्रेस पर प्रेस कर दी। इसके बाद एसपी क्राइम ने कमीज पर सही प्रेस न करने की बात कहते हुए उसे कमरे में बंद कर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर एसपी क्राइम के हमराही अंगरक्षक भी वहां पहुंच गए। एसपी क्राइम ने अपने हमराही अंगरक्षकों के सामने ही उसे भविष्य में उनके अनुसार काम न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित शंकर ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
bhavtarini.com@gmail.com 
