करी पत्ता के घरेलू नुस्खे का उपयोग कर सफेद बालों होने से रोके

करी पत्ता के घरेलू नुस्खे का उपयोग कर सफेद बालों होने से रोके

 

बालों का सफेद होना एक आम समस्या है। आजकल युवाओं के ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों के भी बाल सफेद होने की समस्या हो रही है। आमतौर पर बच्चों में इस समस्या की वजह पोषण की कमी होती है। जबकि युवाओं के बाल सफेद होने की सबसे बड़ी समस्या स्ट्रेस और लाइफस्टाइल होता है।

आपके बाल भी सफेद होने लगे हैं तो आप अपने बालों में बढ़ती सफेदी को रोक सकती हैं और सफेद हो चुके बालों में फिर से प्राकृतिक चमक और रंग ला सकती हैं। इस काम में आपकी मदद करेगा करी पत्ता। यहां जानें सफेद हो रहे बालों को काला बनाए रखने के तरीके ।

सफेद बालों को रोकने के लिए
-20 से 25 करी पत्ता
-3 चम्मच मेथीदाना पेस्ट
-3 से 4 चम्मच दही

इन सभी चीजों को मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। तैयार हेयर मास्क को 30 से 40 मिनट के लिए बालों में लगा लें और फिर शैंपू कर लें। यदि बाल बहुत तेजी से सफेद हो रहे हैं तो इस बात का प्रयास करें कि कम से कम सप्ताह में एक बार इस हेयर मास्क को जरूर लगा लें।

बालों को काला बनाए करी पत्ता तेल
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए और सफेद हो चुके बालों में प्राकृतिक रंगत को लौटाने लिए आप करी पत्ता का तेल घर में बना सकती हैं। इस तेल को बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी
-25 से 30 करी पत्ता
-1 कप नारियल का तेल
-1 चम्मच मेथी दाना
-3 चम्मच कसी हुई प्याज

सबसे पहले नारियल तेल को धीमी आंच पर गर्म होने रखें। अब इसमें मेथीदाना डालकर लाल होने तक पकाएं। जब मेथीदाना लाल हो जाए तो प्याज और करी पत्ता डालकर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाती रहें।


इस तरह करें स्टोर और उपयोग
जब तेल पूरी तरह पक जाए तो 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए खुला छोड़ दें। अब इस तेल को छानकर कांच की शीशी में भर लें। हर रात सोने से पहले इस तेल से बालों की जड़ों में 10 मिनट तक चंपी करें और सुबह शैंपू कर लें।

यदि हर दिन ऐसा करना संभव ना हो तो सप्ताह में कम से कम 2 बार इस तेल का इसी तरह उपयोग करें। आपके बालों की चमक, मजबूती और कालापन लौट आएगा। आप चाहें तो अधिक मात्रा में इस तेल को बनाकर 15 से 20 दिन के लिए स्टोर कर सकती हैं।

क्विक हेयर मास्क
बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं लेकिन आपके पास इतना समय नहीं होता कि इनकी देखभाल सही से कर सकें। तो हम आपके लिए क्विक हेयर मास्क का तरीका भी लेकर आए हैं। इसे तैयार करने क लिए आपको 2 चीजों की जरूरत है।
-ऑलिव ऑइल यानी जैतून का तेल
-एक कटोरी करी पत्ता

मिक्सी के छोटे जार में ऑलिव ऑइल डालकर करी पत्ता को इसके साथ पीस लें। तैयार पेस्ट को बालों में लगाएं और 1 घंटे बाद शैंपू कर लें। शैंपू के बाद बालों को 5 मिनट के लिए तौलिया में लेपेट रहें और फिर उंगलियों से इन्हें सुलझाएं कंघी से नहीं। इस हेयर मास्क को सप्ताह में एक बार बालों में जरूर लगाएं। सफेद बालों को रोकने में मदद मिलेगी।

इस तरह काम करता है करी पत्ता
बालों की सफेदी रोकने में करी पत्ता बहुत प्रभावी औषधि है। क्योंकि इसमें कई ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो बालों में नैचरल पिग्मेंट को बढ़ाते हैं। इससे बालों का प्राकृतिक रंग बना रहता है और इनके सफेद होने की समस्या नहीं होती है। करी पत्ता में ये गुण पाए जाते हैं
-फोलिक एसिड
-फॉस्फोरस
-आयरन
-विटमिन्स (ए, बी, सी और ई)

कम उम्र में बालों का सफेद होना अब कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। लेकिन आप अपने बालों में बढ़ती सफेदी को करी पत्ता की मदद से रोक सकती हैं। यहां बताए गए तरीकों से अपने बालों पर करी पत्ता का उपयोग करें।