पहले राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा 1700 वोटों से आगे
दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada By-Election) में मतगणना (Result) शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. सुबह 9 बजे तक पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी. पहले राउंड में कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी देवती कर्मा सबसे आगे हैं. देवती कर्मा (Devati Karma) को बीजेपी की ओजस्वी मंडावी से मुकाबला मिल रहा है. देवती कर्मा पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी से 1756 वोटों से आगे हैं. पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 3267 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी हैं.
पहले राउंड के रूझान आने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है. पहले राउंड में दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को 1511 वोट मिले हैं. हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़ मिली है. डाकमत्रों की गिनती में भी कांग्रेस प्रत्याशी को ज्यादा मत मिले. बता दें कि 23 सितंबर को उपचुनाव के लिए हुए मतदान में 60.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस विधानसभा क्षेत्र में करीब 1 लाख 88 हजार मतदाता हैं.
बता दें कि दंतेवाड़ा उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला बीजेपी की प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी और कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के बीच माना जा रहा है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि डाक मतपत्रों की गणना समाप्ति के बाद ही इवीएम के अंतिम दो चक्रों की गणना होगी. इवीएम मशीन से गणना पूर्ण होने के बाद कोई भी 5 मतदान केंद्रों के वीवीपेट मशीन की पर्चियों की गणना कर मिलान किया जाएगा. इन 5 मतदान केंद्रों के वीवीपेट मशीन का चयन लाटरी पद्धति के किया जाएगा.
bhavtarini.com@gmail.com 