खत्म होगा इंतजार, जानिए कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त
नई दिल्ली। फरवरी का महीना बीत गया, मार्च लग गया है, लेकिन पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार अभी तक है। हालांकि, अब एक ऐसी खबर आई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पीएम मोदी असम का दौरा करने वाले हैं। इस यात्रा में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खाते में डाली जा सकती है।
13 मार्च को असम के कोकराझार का दौरा करेंगे पीएम मोदी
असम के मंत्री उर्खाओ ग्वारा ब्रह्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार का दौरा करेंगे। ANI से बात करते हुए, असम के मंत्री ने कहा कि PM मोदी राज्य में विकास प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। पीएम मोदी का असम दौरा इस साल के आखिर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन पीएम किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त की घोषणा हो सकती है या फिर यहीं से पीएम मोदी किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं।
सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं
हालांकि, अभी तक इस संबंध में सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह सिर्फ संभावना मात्र है। जब तक सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं जाती तब तक यह कहना जल्दबाजी होगी कि 22वीं किस्त कब आएगी?
19 नवंबर 2025 को आई थी 21वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। इस किस्त के बाद से किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि होली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट किए जा सकते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com
