पूर्व CM के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई 10 मई को

पूर्व CM के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई 10 मई को

रायपुर
दाऊ कल्याण सिंह अस्पताल (DKS Hospital) में करोड़ो रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे डॉ पुनीत गुप्ता (Punit Gupta) ने सोमवार को गोलबाजार थाना पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया है। अब इस मामले में उनकी जमानत बरकरार रहेगी या फिर रद्द होगी इस पर 10 मई को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) फैसला लेगा। बता दें की डॉ पुनीत गुप्ता की अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए रायपुर पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।


रायपुर पुलिस ने डॉ पुनीत गुप्ता (Punit Gupta) पर कार्रवाई में सहयोग न करने की बात कहते हुए Supreme Court में उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की है। जिसपर SC 10 मई को अपना फैसला सुनाएगा।


DKS अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ पुनीत गुप्ता (Dr Punit Gupta) पर भर्ती और टेंडरिंग के मामले में 50 करोड़ से ज्यादा के घोटाले(Scam) का आरोप है। इस मामले में डॉ पुनीत गुप्ता (Punit Gupta) के अलावा एमडी व अन्य चार डॉक्टरों को भी नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कसा तंज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Raman Singh) के दामाद पुनीत गुप्ता के पुलिस थाने में पहुंचने पर चुटकी ली। उन्होने कहा, उनके ससुर जी बोले थे उचित समय आने पर प्रकट होंगे, तो आज प्रकट हो गए। Raman Singh ने भी जब सीएम हाउस छोड़ा था तो मुहूर्त देखकर छोड़ा था।