प्रचंड जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे PM, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

प्रचंड जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे PM, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री ने रविवार को गुजरात जाकर अपने मां का आशीर्वाद लिया था और वह आजा बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र और यहां इस चुनाव में उन्हें यहां से 4.79 लाख वोटों के अंतर से बड़ी जीत मिली है.
काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं. लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद पहली बार पीएम काशी पहुंचे हैं. उनके स्वागत में पूरा बनारस सजा हुआ है.
स्वागत को तैयार बनारस
पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को खुद काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर तैयारियों का जायजा लिया. इससे पहले जिलाधिकारी और एसएसपी भी तैयारियों का मुआयना कर चुके हैं. पीएम मोदी जहां से भी गुजरेंगे, वहां भारी तादाद में सुरक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बल और विशेष सुरक्षा दल तैनात किए गए हैं.