फैंस को पसंद आ रहा है जंगली फिल्म का ट्रेलर, क्या आपने देखा?
विद्युत जामवाल की आनेवाली फिल्म जंगली बॉलिवुड की ऐसी फिल्म होने जा रही है जो फैमिली और बच्चों को बेहद पसंद आएगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। इस फैमिली ऐक्शन फिल्म के ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जंगली का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से इसे 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर बात करते हुए पैरंट्स इसे बच्चों के लिए मस्ट वॉच मूवी मान रहे हैं।
विद्युत जामवाल के रूप में बच्चों को इंडियन टार्जन देखने को मिलेगा। फिल्म में ऐक्शन भी ऐसा जो अब तक कभी नहीं देखा गया था। इसमें प्राचीन मार्शल आर्ट की तकनीक कलारिपयट्टु और एनिमल मूवमेंट का खास मिक्सचर दिखेगा। बिग स्क्रीन पर करीब 40 साल बाद असली हाथी देखे जा सकेंगे। फुल ऐक्शन से भरपूर यह फिल्म जंगली जानवरों से इंसान की दोस्ती की मिसाल दिखाने जा रही है। आप भी देखिए फिल्म का ट्रेलर...
It's a tale...
— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) 6 March 2019
Of true blue friendship
With loads of adventure & action
With tonnes of courage & faith
It's #Junglee#JungleeTrailer #April5 #ChuckRussell @JungleeMovie @jungleepictures @IAmPoojaSawant @StarAshaBhat #IAmEnough #Kalaripayattu https://t.co/tqpapTlKkC
'जंगली' फिल्म का निर्देशन हॉलिवुड के डायरेक्टर चक रसल (द मास्क और स्कॉर्पियन किंग के लिए मशहूर) कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हाथी और इंसान के खास रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। विद्युत जानवरों के डॉक्टर की भूमिका में हैं जो अपने फैमिली एलिफेंट रिजर्व में इंटरनैशनल शिकारियों के रैकेट का पता लगाते हैं और उससे लड़ते हैं। जंगली फिल्म्स की 'जंगली' के प्रड्यूसर हैं विनीत जैन और को-प्रड्यूसर प्रीति शाहनी हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
