क्या ईशान खट्टर कर रहे हैं Janhvi Kapoor को डेट? ऐक्टर से मिला यह जवाब

क्या ईशान खट्टर कर रहे हैं Janhvi Kapoor को डेट? ऐक्टर से मिला यह जवाब

ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के बीच फिल्म 'धड़क' के बाद से ही नजदीकियां देखने को मिलीं जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। अभी भी दोनों अक्सर साथ में हैंगआउट करते दिख जाते हैं। इस वजह से इन दोनों के डेट करने की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि, जाह्नवी और ईशान दोनों ही इस तरह की खबरों को महज अफवाह करारा देते हुए दिखे हैं।

हाल ही में ईशान से फिर से यह सवाल किया गया कि क्या वह जाह्नवी को डेट कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण के शो का हिस्सा बने थे, जहां उनसे जाह्नवी को डेट करने के बारे में सवाल किया गया था। ऐक्टर ने बताया, 'करण ने मजाकिया अंदाज में नहीं बल्कि बड़ी ही गंभीरता से मुझसे यह सवाल किया। मैंने भी उनसे जाह्नवी को डेट करने के टॉपिक पर बात की। मेरा जवाब क्या था वह आप शो के एपिसोड में देख सकेंगे जो जल्द ही टीवी पर दिखेगा।'

बता दें कि, हाल ही में जाह्नवी कपूर भी चैट शो 'कॉफी विद करण 6' का पार्ट बनी थीं। उनके साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। इस दौरान भी करण ने जाह्नवी से ईशान खट्टर को डेट करने के बारे में सवाल पूछा था। इस पर जाह्नवी ने कहा था कि वह ईशान को डेट नहीं कर रही हैं और दोनों महज बहुत अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, इसके बावजूद अर्जुन कपूर जाह्नवी की खिंचाई करते नजर आए थे।