बिग बॉस 13 होस्ट करने के लिए सलमान खान को मिलेंगे 403 करोड़ रुपये!

बिग बॉस 13 होस्ट करने के लिए सलमान खान को मिलेंगे 403 करोड़ रुपये!

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 13 को लेकर ऑडियंस के बीच काफी बज बना हुआ है. शो के कंटेस्टेंटेस के नाम से लेकर लोकेशन, थीम से जुड़ी नई अपडेट्स लगातार सामने आ रही हैं. वहीं इस बार भी सलमान खान बिग बॉस 13 को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे. सलमान खान को बिग बॉस होस्ट करने के लिए बड़ी रकम दी जा रही है, जो पिछले सीजन से बहुत ज्यादा है.

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को इस साल बिग बॉस सीजन 13 होस्ट करने के लिए काफी बड़ी रकम ऑफर की गई है. नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है बिग बॉस सीजन 13 के लिए हर वीकेंड यानी दो एपिसोड के लिए 31 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं.  शो में 13 वीकेंड होंगे. इस हिसाब से सलमान खान को बिग बॉस सीजन 13 के लिए 403 करोड़ रुपये की बड़ी रकम दी जा रही है.