मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानिकचंद्र वाजपेयी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानिकचंद्र वाजपेयी की जयंती पर किया नमन

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ प्रचारक एवं पत्रकार माणिकचंद्र वाजपेयी 'मामाजी' की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रृद्धेय वाजपेयी का जीवन जितना सरल, सौम्य और सादगी भरा रहा, उनकी लेखनी, वाणी व सोच उतनी ही प्रखर एवं ओजस्वी रही। उनके जीवन का हर क्षण मां भारती की सेवा में समर्पित हो जाने की अथाह प्रेरणा देता है।