रजनीकांत को 68वें जन्मदिन पर मशहूर हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

रजनीकांत को 68वें जन्मदिन पर मशहूर हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

मुंबई
अभिनेता व राजनेता रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर खेल, बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा से जुड़ीं मशहूर हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं। बुधवार को वह 68 साल के हो गए। इन हस्तियों ने उन्हें 'एक और एकमात्र' सुपरस्टार कहकर सराहना की, जिनका सफर प्रेरणादायक रहा है।

अक्षय कुमार : ऐसे सह-कलाकार जिनके साथ काम करने का हर कोई सपना देखता है और हर क्षेत्र में एक लेजेंड! आप सादगी का प्रतीक हैं और आपके साथ काम करना सम्मान की बात थी।

धनुष : जन्मदिन की बधाई मेरे थलाइवा .. मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत इंसान जिनसे मैं मिला हूं। आपको प्यार थलाइवा, एकमात्र सुपरस्टार।

सचिन तेंदुलकर : थलाइवा को जन्मदिन की बहुत बधाई। रजनीकांत सर, आपके लिए स्वस्थ व शानदार वर्ष की कामना।

सौंदर्या रजनीकांत : एक..सिर्फ एक ही! जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे अप्पा।

महेश बाबू : उस शख्स को बधाई दे रहा हूं जो कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। रजनीकांत सर, जन्मदिन मुबारक हो! आपके लिए हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना!

ए.आर. मुरुगादौस : जन्मदिन मुबारक थलाइवा। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए मेरी शुभकामनाएं। आप स्टाइल और विनम्रता का आइकन हैं।

मोहन बाबू : मेरे सबसे अच्छे दोस्त रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई। आप अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ 100 साल जीवित रहें।

अभिषेक बच्चन : जन्मदिन की बधाई थलाइवा! आपके लिए साल शानदार रहे रजनी अंकल।

श्रिया सरन : धन्यवाद रजनीकांत सर, आप जो हैं उसके लिए धन्यवाद। आप सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। आपके साथ काम करने का मेरा जो सपना था, वह सच हो गयाा। जल्द ही आप के साथ काम करने की उम्मीद है।

तमन्ना भाटिया: सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार उर्फ थलाइवा को जन्मदिन मुबारक हो।

प्रीति जी जिंटा : एक और एकमात्र सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन मुबारक हो! आपकी डाइनैमिक स्टाइल और व्यक्तित्व ने हमेशा हमें प्रेरित किया है! आपके लिए हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना।

वीरेंद्र सहवाग : ऐसे शख्स को जन्मदिन की बधाई जो दुनियाभर के प्रशंसकों के दिलों पर राज करता है और कई लोगों का प्रेरणास्रोत है।

विजेंदर सिंह : सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई, आपका बड़ा प्रशंसक।