राज्य के चहुमुखी विकास का श्रेय मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को: अजय चंद्राकर
रायपुर
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अजय चंद्राकर ने कहा है कि राज्य के चहुमुखी विकास का श्रेंय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जाता है। विगत पन्द्रह सालांे में राज्य में जिस तेज गति से विकास हुआ है वह अतुलनीय है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के सदियो के सपने को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नया छत्तीसगढ राज्य बनाकर साकार किया है। उन्होने कहा कि राज्य सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम से विकास की नयी परिभाषा गढ़ रही हैं। उक्त बाते आज गुरूवार को कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करेली बड़ी में श्रम विभाग द्वारा आयोजित सामग्री वितरण कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर 1736 श्रमिकों को सायकल, श्रमिक औजार कीट और मनरेंगा मजदूरो को 500 टिफिन वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष रघुनंदन साहू, जनपद पंचायत मगरलोड़ के उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आस-पास के 20 पंचायतो के ग्रामीण जन उपस्थित थे।
पंचायत मंत्री श्री अजय चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करतें हुए कहा कि राज्य में चहुमुखी एवं तीव्र गति से विकास हो रहा है। विकास के हर क्षेत्र में हमने कीर्तिमान स्थापित किया है। सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम से विकास की नई परिभाषा गढने का प्रयास किया गया है। उन्होने बताया कि किसानो के हित में पहली बार विधानसभा का विषेश सत्र बुलाकर 24 सौ करोड़ रूपये का अनुमोदन किया गया है। मंत्री श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि विकास का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि अब राज्य का बजट 93 हजार करोड़ रूपये तक पहुंच गया है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने जाति-धर्म और क्षेत्र से उपर उठकर हर वर्ग का विकास किया है । श्री चंद्राकर ने बताया कि बडी़ करेली में हाई स्कुल, बैक अस्पताल, पुलिया, एनीकट, विद्युत सबस्टेशन, पेयजल,आदि का समुचित विकास हुआ है ।
उन्होने बताया कि अकेले कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 160 नल-जल योजना स्वीकृत किए गए है। चारो ओर सड़को का जाल फैला हुआ है। उन्होने कहा कि शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, रोजगार हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए गये है। कार्यक्रम में श्रम पदाधिकारी अजय हेमंत देशमुख द्वारा जानकारी दी गयीै कि जिले में 1 लाख 66 हजार श्रमिक पंजीकृत है। जिन्हे विभाग की विभिन्न योजनाओ से लाभ दिया जा रहा है । इस अवसर पर श्री रामू रोहरा, श्याम साहू, दुर्गेश यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
bhavtarini.com@gmail.com
