राहुल गांधी के बयान पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली
नीति आयोग (Niti Ayog) के उपाध्यक्ष राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने किसानों के कर्ज़ माफ किए जाने को लेकर किए गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट पर कहा है कि मैं क्या कह सकता हूं? यह तो ऐसा है, 'मानो या न मानो, मैं ही चैम्पियन हूं। सरकार सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद काम करती है। मुझे नहीं लगता, किसी भी अन्य सरकार ने किसानों के लिए उतना काम किया होगा, जितना मौजूदा सरकार कर रही है। किसी ने भी स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को नहीं माना था, इस सरकार ने माना, किसानों के लिए ऋण 10.50 लाख करोड़ तक बढ़ गया। राहुल गांधी की सरकारों को अपना काम करना चाहिए, बाकी अपना काम करेंगे।'
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी ने असम और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को गहरी नींद से जगाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर आगे लिखा कि प्रधानमंत्री अब भी सो रहे हैं। हम उन्हें भी उठाएंगे।
वहीं, राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करने में हमारी राज्य सरकार को कुछ ही घंटे लगे, विपक्ष किसानों का ऋण माफ करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को मजबूर करेगा। उन्होंने कहा कि भारत के किसानों को आश्वासन दिया कि उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। केन्द्र सरकार केवल अमीर लोगों के ऋण माफ करती है। सभी किसानों का कर्ज माफ होने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों और छोटे दुकानदारों का पैसा चुरा लिया है।
bhavtarini.com@gmail.com

