लौटेगी दयाबेन, दिशा वकानी कर रहीं कमबैक!
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। खबरों की मानें तो का आइकॉनिक किरदार शो में वापसी करने जा रहा है। वह भी किसी नई ऐक्ट्रेस के साथ नहीं, बल्कि खुद शो में वापस आने वाली हैं। दिशा 2017 में मातृत्व अवकाश पर गई थीं। शो के मेकर्स को उनके कमबैक की पूरी उम्मीद थी।
लंबे समय से '' में दयाबेन नजर नहीं आ रही थीं। फैन्स भी उन्हें काफी मिस कर रहे थे। कई बार उनके वापस आने तो कई बार उनके शो छोड़ने की बात होती रही। कई बार उनकी जगह दूसरी ऐक्ट्रेसस के नाम भी सामने आए। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि दिशा वकानी शो में वापसी करने वाली हैं। बता दें कि 2017 में दिशा ने एक बेटी को जन्म दिया था।
हाल ही में शो के प्रड्यूसर असित कुमार मोदी ने बताया कि दिशा जल्द शो में वापस आ सकती हैं। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि दिशा शो में वापसी करेंगी। इसमें एक महीने का समय लग सकता है। कई बार हमने उनसे बात की थी। उनका कहना था कि अभी मेरी बेटी छोटी है, मैं उसे छोड़कर कैसे आ सकती हूं। लेकिन अब लगता है कि उन्होंने वापसी के लिए अपना मन बना लिया है।'
bhavtarini.com@gmail.com 