शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 51 हजार के पार खुला सेंसेक्स
नई दिल्ली।
शेयर बाजार में लगातार तेजी का दौर जारी है। वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट आने के बाद पिछले 5 दिनों से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आज एक बार फिर से बाजार हरे निशान पर खुला और सेंसेक्स 51000 के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया। सरकारी बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई को पार कर गया और आज इसके शेयर में 12 फीसदी की तेजी देखने को मिली है, जिसके बाद एसबीआई का शेयर 400 को पार कर गया। सेंसेक्स रिकॉर्ड 400 अंकों की तेजी के साथ खुला और 51000 के पार पहुंच गया तो निफ्टी भी रिकॉर्ड 15000 के आंकडे़ को पार कर गया।
bhavtarini.com@gmail.com 