लोकभवन में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

लोकभवन में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

राज्यपाल बागडे की कलाई पर महिलाओं और बालिकाओं ने राखी बांधी

जयपुर। लोकभवन में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की कलाई पर राखी बांधी। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार के रूप में परस्पर प्रेम और विश्वास का पावन उत्सव है। उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन कर्तव्य और संरक्षण की भावना का पावन पर्व है।