मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएं

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि संस्कृत भारत की ज्ञान, संस्कृति और गौरवशाली परंपरा की आधारशिला है। वेद, उपनिषद, दर्शन और साहित्य की समृद्ध विरासत को संजोए यह शाश्वत भाषा हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ती है। आइए, विश्व संस्कृत दिवस पर संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार का संकल्प लें।