सोनभद्र कांड: अस्पताल में लाशें पहुंच रही थीं, मेडिकल स्टाफ खाना खाने में व्यस्त था?

सोनभद्र कांड: अस्पताल में लाशें पहुंच रही थीं, मेडिकल स्टाफ खाना खाने में व्यस्त था?

 
लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के उम्भा गांव में बुधवार को जमीन कब्जाने के विवाद में हुई फायरिंग में दस लोगों की मौत हो गई। उम्भा गांव में दोपहर के वक्त हुई घटना के बाद कई लोगों को गंभीर रूप से घायल होने के बाद रॉबर्ट्सगंज के जिला अस्पताल में भेजा गया। इनमें कई लोग ऐसे थे, जिन्हें अस्पताल में लाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया और कई ऐसे थे जिन्हें यहां लाने के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती किया गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया कि रॉबर्ट्सगंज का जिला अस्पताल, जहां पर घायलों को इलाज के लिए लाया गया, वहां पर पीड़ितों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। सीएमओ का कहना है कि अस्पताल का स्टाफ लंच आवर के कारण खाना खाने गया था और सूचना के बावजूद समय पर अधिकारी नहीं पहुंचे। 
 
सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंकहा जा रहा है कि घटनास्थल से 70 किमी दूरी पर स्थित रॉबर्ट्सगंज जिला अस्पताल को पूर्व में घटना के बारे में सूचित कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल में समय रहते कोई इंतजाम नहीं हो सके। यह बात भी सामने आई कि अस्पताल में जब पांच लाशों को एक साथ एक ऐम्बुलेंस में लाया गया तो भी वहां पर शवों को उतारने के लिए कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। इसके बाद एक जीप में चार और घायल अस्पताल में लाए गए तो उन्हें भी पुलिसकर्मियों ने ही अस्पताल में पहुंचाया। इनमें से 3 को यहां लाने पर ही मृत घोषित कर दिया गया एवं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप लगा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अस्पताल में पीड़ितों के इलाज की समुचित इलाज के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी।