24वीं जबलपुर वन वृत्त स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

24वीं जबलपुर वन वृत्त स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

24वीं जबलपुर वन वृत्त स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

24th-jabalpur-forest-circle-sports-organised Syed Sikandar Ali मंडला - बुधवार को जबलपुर वन वृत्त स्तरीय दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस ग्राऊंड, मंडला में मुख्य अतिथि एम. कालीदुरई, मुख्य वन संरक्षक, मध्य वृत्त, जबलपुर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन एल. कृष्णमूर्ति, क्षेत्र संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व के मार्गदर्शन में हो रहीं है। सुश्री अंजना सुचिता तिर्की, उप संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व को खेल-कूद प्रतियोगिता का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा जबलपुर वन वृत्त के अंतर्गत समस्त वनमंडलों, परियोजना मंडलों तथा कान्हा टायगर रिजर्व के समन्वय से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में शासकीय कार्य के साथ नियमित खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा की निकट भविष्य में जबलपुर वन वृत्त के अंतर्गत सभी वन मंडलों खेल-कूद के लिये विशेष व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना चाहिऐ। इस कार्यक्रम में जबलपुर, मंडल, डिंडोरी एवं कटनी जिले के अनेक वनाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस वन वृत्त स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेल-कूद जैसे दौड़, पैदल चाल, कबड्डी, क्रिकेट, स्वीमिंग, बैडमिंटन, बिलियर्ड्स, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, कैरम, तवा फेक, भाला फेक आदि का आयोजन किया जा रहा है। 24th-jabalpur-forest-circle-sports-organised इस प्रतियोगिता में जबलपुर वन वृत्त के अंतर्गत सामान्य वनमंडल, कटनी, सामान्य वनमंडल, जबलपुर, सामान्य वनमंडल, डिंडोरी, पूर्व सामान्य वनमंडल, मंडला, पश्चिम सामान्य वनमंडल, मंडला, मोहगांव परियोजना मंडल, मंडला, उत्पादन वनमंडल, मंडला, कान्हा टायगर रिजर्व, मंडला, राज्य वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर, अनुसंधान एवं विस्तार वन वृत्त, जबलपुर, कार्य आयोजना वनवृत्त, जबलपुर, मध्य वन वृत्त, जबलपुर, उत्पादन वनमंडल, डिंडोरी, परियोजना मंडल, कुंडम के 183 महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लिया।