जिले के 5 नगरीय निकायों में 76 हजार 549 मतदाता

जिले के 5 नगरीय निकायों में 76 हजार 549 मतदाता

जिले के 5 नगरीय निकायों में 76 हजार 549 मतदाता

84 वार्डों के लिए 125 मतदान केन्द्र

मण्डला (8 सितम्बर 2022) नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के अंतर्गत 27 सितम्बर 2022 को होने वाले मतदान में जिले के कुल 5 नगरीय निकायों में 76549 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 37603 पुरूष, 38941 महिला तथा 5 अन्य मतदाता शामिल हैं। 5 नगरीय निकायों के 84 वार्डों के लिए कुल 125 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका मंडला के 24 वार्डों के लिए 55 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मंडला नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 38034 मतदाता हैं जिनमें 18540 पुरूष तथा 19494 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। नगर पालिका नैनपुर के 15 वार्डों के लिए 24 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। नैनपुर नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 16148 मतदाता हैं जिनमें 8109 पुरूष तथा 8039 महिला सम्मिलित हैं। नगर परिषद निवास के 15 वार्डों के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। निवास नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 6453 मतदाता हैं जिनमें 3169 पुरूष, 3280 महिला तथा 4 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। नगर परिषद बिछिया के 15 वार्डों के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बिछिया नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 8282 मतदाता हैं जिनमें 4046 पुरूष तथा 4236 महिला सम्मिलित हैं। इसी प्रकार नगर परिषद बम्हनी बंजर के 15 वार्डों के लिए 16 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बम्हनी बंजर नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत कुल 7632 मतदाता हैं जिनमें 3739 पुरूष, 3892 महिला तथा 1 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं।