पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 6 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 6 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल, पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह अगस्‍त में सेवानिवृत्‍त 6 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक ने सभी को पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्‍तव, अनिल कुमार, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज सहित अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त उप निरीक्षक अ.अ.वि. शाखा विनोद कुमार सिंह, उप निरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा अशोक सिंह सेंगर, उप निरीक्षक (एम) अ.अ.वि. शाखा श्रीमती कांता ठाकुर, उप निरीक्षक (एम) विशेष शाखा मधु झारिया, सहायक उप निरीक्षक (एमटी) विशेष शाखा युवराज बोरसे एवं आरक्षक (एम) योजना शाखा पु.मु. मोहम्‍मद शकील को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल की जानकारी दी। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।