मप्र के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, 9 साल बाद मिलेगा प्रमोशन, जानिए किसे मिलेगा फायदा

भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार अधिकारियों-कर्मचाारियों के हित में बड़ा फैसला करने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रमोशन जल्द किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा। जिसके बाद मुहर लगा दी जाएगी।
प्रदेश के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को हार्दिक बधाई...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 8, 2025
मुझे प्रसन्नता है कि विगत 8 वर्षों से लंबित प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों की पदोन्नति की मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है। हमने अलग-अलग स्तर पर चर्चा कर पदोन्नति का रास्ता तलाश लिया है। हम शीघ्र ही लगभग 4 लाख… pic.twitter.com/HAIvwePnuU
मोहन के ऐलान से 4 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
मुख्मंत्री मोहन यादव के इस ऐलान से प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बता दें कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी और कर्मचारी तो सेवानिवृत हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की महत्वपूर्ण घोषणा...
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 8, 2025
मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/AOqtTNORNw
2016 में हाईकोर्ट ने रोक दिया था प्रमोशन में आरक्षण
मप्र हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल 2016 को मप्र लोक सेवा नियम 2022 के तहत प्रमोशन में आरक्षण के प्रावधान को खत्म कर दिया था। उस समय प्रदेश की शिवराज सरकार ने 2016 में ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उसके बाद से ही पदोन्नति पर रोक लगी है।