मप्र में निकलने वाली है बंपर भर्ती, बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका

मप्र में निकलने वाली है बंपर भर्ती, बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका

भोपाल, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मप्र सरकार की ओर से बडी राहत वाली खबर है। प्रदेश की मोहन सरकार स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्तियां नौकरियां निकालने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में 33 हजार 118 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इसको लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई और जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

3 हजार 620 नर्सिंग श्रेणी के पदों पर भर्ती

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश की मोहन सरकार 33 हजार 118 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इनमें 3 हजार 620 नर्सिंग श्रेणी के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा आईपीएचएस यानी भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक के आधार पर निर्धारित 18 हजार 653 पदों पर भर्ती होगी। 263 अपग्रेड संस्थाओं में 5 हजार 664 पदों पर भर्ती की जाएगी। भोपाल के कैलाशनाथ काटजू हॉस्पिटल में 195 पदों पर भर्ती होगी। 454 अपग्रेड होने वाली संस्थाओं में 7 हजार 977 पदों पर भर्ती होगी। सरकारी नर्सिंक कॉलेजों के लिए 414 पदों और अन्य 10 संस्थाओं के लिए 215 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग पदों पर 9 हजार पदों पर भर्ती होगी।

बैठक में उपमुख्मंत्री ने दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने इन पदों पर होनी वाली भर्ती के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चिकत्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय पदों में भर्ती की प्रक्रिया प्राथमिकता के साथ पूरी कर लिए जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती की औपचारिकताओं में अनावश्यक समय खराब नहीं होना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त तरूण राठी, सचिव चिकित्सा शिक्षा सुरभि गुप्ता और संचालक मल्लिका नागर मौजूद थीं।
गौरतलब है कि चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ, सिविल सर्जन, प्रशासकीय अधिकारी, अस्पताल अधीक्षक, सहायक प्रबंधक, प्रबंधन, हॉस्पिटल असिस्टेंट, नर्सिंग ऑफिसर, मेट्रन, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर सहित अन्य चिकित्सकीय सहायक पदों पर सिलेक्शन की प्रक्रिया लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल द्वारा की जाएगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट