मुख्यमंत्री ने गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर किया नमन

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीरामचरित मानस के रचयिता महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि "अपनी साहित्य साधना, अपने सांस्कृतिक-लोकजतन से समाज में स्वतंत्र चेतना की लौ को तुलसीदास जी ने प्रज्ज्वलित रखा। सनातन संस्कृति के अद्वितीय लोकनायक के रूप में उनका ओजस्वी व्यक्तित्व हमें सदैव लोक-कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।"

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट