Holiday : अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

Holiday : अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। भारत में अक्टूबर का महीना आते ही त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाता है। त्यौहार के चलते बैंक भी बंद रहते हैं। इस साल अक्टूबर में करीब 21 दिन बैंक बंद रहेंगे, इसलिए जरूरी है कि आप किसी भी तरह की समस्याओं से बचने के लिए अपने जरूरी काम को पहले ही निपटा लें। 

दरअसल, अक्टूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद रहने को लेकर रिजर्व बैंक की तरफ से एक गाइडलाइन भी जारी की गई है। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग जारी रहेगी। ग्राहक मोबाइल और इंटरनेट के जरिए लेनदेन कर सकेंगे। 

अक्टूबर महीने में होने वाले 21 बैंक अवकाश में 14 छुट्टियां आरबीआई द्वारा घोषित की गई है। इसके अलावा इसमें 7 साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। इसमें रविवार को होने वाला अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार को होने वाला अवकाश शामिल हैं। अक्टूबर में 1, 2, 3, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 26 और 31 तारीख को बैंकों में अवकाश रहेंगे। हालांकि, 21 दिन की छुट्टियों में कुछ क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल हैं जो अलग—अलग राज्यों के बैंकों में लागू होगी। 

इन तारीखों को रहेगी छुट्टी 

1 अक्टूबर- बैंक खातों के अर्धवार्षिक समापन ( सिक्किम)
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती
3 अक्टूबर- रविवार 
6 अक्टूबर- महालय अमावस्या (त्रिपुरा, प. बंगाल, कर्नाटक)
7 अक्टूबर- लैनिंग्थौ सनमही का मीरा चौरेन हौबा (त्रिपुरा, प. बंगाल, मेघालय)
9 अक्टूबर – दूसरा शनिवार 
10 अक्टूबर – रविवार
12 अक्टूबर- महासप्तमी (प.बंगाल, त्रिपुरा) 
13 अक्टूबर- महाअष्टमी (प.बंगाल, त्रिपुरा, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओड़िशा, मणिपुर, असम)
14 अक्टूबर- महानवमी
15 अक्टूबर- दशहरा (मणिपुर और हिमाचल को छोड़ सभी राज्यों में)
16 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (सिक्किम)
17 अक्टूबर- रविवार 
18 अक्टूबर- कटी बिहू (असम) 
19 अक्टूबर- ईद-ए- मिलाद-उल-नबी
20 अक्टूबर-  वाल्मीकि जयंती (त्रिपुरा, पंजाब, प. बंगाल, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल)
22 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू-कश्मीर)
23 अक्टूबर – चौथा शनिवार
24 अक्टूबर – रविवार
26 अक्टूबर – परिग्रहण दिवस (जम्मू- कश्मीर)
31 अक्टूबर- रविवार