कालर आइडी हटाने के बाद भी चीतों में मिला संक्रमण, क्वारंटाइन कर दे रहे इलाज

कालर आइडी हटाने के बाद भी चीतों में मिला संक्रमण, क्वारंटाइन कर दे रहे इलाज

भोपाल। कूनो नेशनल पार्क में फ्लाई लार्वा संक्रमण का खतरा टला नहीं है। कूनों में पिछले दिनों जिन छह चीतों की कालर आइडी हटाई गई है, उनके गले में भी घाव मिले हैं। इन सभी छह चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में रखकर इलाज किया जा रहा है। चीता स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष राजेश गोपाल का कहना है चीतों के गले में कालर आइडी से हुए घाव अब ठीक हो रहे हैं। दो दिन पहले बुधवार को मादा चीता धात्री की मौत फ्लाई लार्वा संक्रमण की वजह से कीड़े पडऩे से हुई थी। इससे पहले 11 जुलाई को नर चीता तेजस और 14 जुलाई को नर चीता सूरज ने भी फ्लाई लार्वा संक्रमण से दम तोड़ दिया था। दावा किया जा रहा है कि कूनो के चिकित्सकों के साथ ही अफ्रीकी विशषज्ञों की देखरेख में चीतों का इलाज किया जा रहा है।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाकर बसाए गए नौ चीतों की अब तक मौत हो चुकी है। कालर आइडी खराब होने से मादा चीता निर्वा की पिछले 12 दिनों से लोकेशन नहीं मिली है। कूनो पार्क प्रबंधन ने चार दलों को ट्रैकिंग के लिए लगाया है। गुरुवार को कूनो के जंगल में मादा चीता निर्वा के पग मार्ग नजर आए थे, लेकिन बारिश होने से तलाश नहीं हो सकी। ड्रोन और जमीनी दल के जरिए निर्वा की तलाश की गई, लेकिन निर्वा की लोकेशन नहीं मिल रही है।

चुनौती स्वीकारेंगे तो सर्वोत्तम परिणाम संभव
नामीबिया की चीता कंजर्वेशन फंड ने अपनी चिकित्सक डा एना बास्तो का वीडियो मैसेज ट्वीट किया है। वीडियो में डा. एना बास्तो चीतों को भारत ले जाने की प्रक्रिया और चिकित्सा तैयारियों की रूपरेखा बता रही हैं। वे कह रही हैं कि चीतों को ऐसे क्षेत्र में ले जाना महत्वपूर्ण है, जहां से यह विलुप्त हो चुके थे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट चीता प्रजाति के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों को शीघ्रता से अपनाने और प्रोटोकाल के पालन से चीता प्रोजेक्ट के सर्वोत्तम परिणाम संभव है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट