चित्रकूट में बड़ा हादसा, एक परिवार के 5 लोगों की मौत

चित्रकूट में बड़ा हादसा, एक परिवार के 5 लोगों की मौत

चित्रकूट, चित्रकूट में बड़ा हादसा हो गया है। यहां बोलेरो और जनरथ बस की आपस में टक्कर हो गई है। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। ये सभी मध्य प्रदेश के पन्ना से प्रयागराज अस्थि विसर्जन करने आए थे। अस्थि विसर्जन करके मध्य प्रदेश वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि 2 की मौके पर,जबकि 2 की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं 1 ने रामनगर अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर उनको प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। 2 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना नेशनल हाईवे पर बागरेही गांव के पास हुई है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट