ग्रामीण विकास, पंचायती राज राज्य मंत्री ने किया सिरोही में विभिन्न कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

ग्रामीण विकास, पंचायती राज राज्य मंत्री ने किया सिरोही में विभिन्न कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

जयपुर। ग्रामीण विकास, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जवाबदेहिता सुनिश्चित करते हुए आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए प्रत्येक फरियादी को उसकी समस्या के समाधान के लिए चल रही प्रक्रिया के बारे में नियमित रूप से अवगत करवाया जाए जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो तथा आमजन को राहत मिले। 

ग्रामीण विकास, पंचायती राज राज्य मंत्री शुक्रवार को सिरोही जिले के रामपुरा एवं गोईली में विकास कार्याे के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सिरोही जिले के ग्राम पंचायत गोईली में बडा नाला निर्माण कार्य, राउमावि गोईली में टुकडी का कार्य, सीसी रोड निर्माण, स्कूल के पास इंटर ब्लॉक निर्माण कार्य, एसी/एसटी श्मशानघाट में टयूबवेल मय मोटर स्थापना कार्य का लोकार्पण किया।

इसी प्रकार  पंचायत रामपुरा में भी सी.सी.रोड मय नाली निर्माण कार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा में पिंक टॉयलेट नवीनीकरण निर्माण निर्माण कार्य, कब्रिस्तान की चार दिवारी निर्माण कार्य तथा शमशान घाट सी.सी. रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार