नंदन नीलेकणि ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे को 315 करोड़ रुपए डोनेट किए

बेंगलुरु, इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे को 315 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। नीलेकणि ने यह डोनेशन इंस्टीट्यूशन से पास आउट होने के 50 साल पूरे होने पर किया। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। नीलेकणि इससे पहले भी आईआईटी बॉम्बे को 85 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं। उनके दोनों डोनेशन को जोड़ें तो यह राशि 400 करोड़ रुपए होती है। यह देश के किसी भी इंस्टीट्यूशन को उसके किसी पूर्व छात्र द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा डोनेशन है।